भुवनेश्वर। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने शहर की सड़कों पर मवेशियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में नगर निकाय की ओर से नोटिस जारी की गयी है। सड़क पर घुमने वाले मवेशियों को पशु कल्याण केंद्रों में ले जाया जाएगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि मवेशियों के खतरे के कारण यातायात बाधित हो रहा है। सड़क पर दुर्घटनाओं के कारण मौत हो रही है। इसके अलावा पर्यटक मवेशियों के खतरे के कारण लिंगराज मंदिर जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा भी छोड़ रहे हैं। बताया गया है कि यह देखा गया है कि कई सड़क दुर्घटनाएं मवेशियों के कारण होती हैं। एक अधिकारी ने कहा कि सड़क पर जानवर रात के समय समस्या पैदा करते हैं। खासकर उस समय दिक्कतें ज्यादा होती हैं, जब दृश्यता खराब हो जाती है। बीएमसी की शहर की सड़कों पर अपने मवेशियों को घूमने की अनुमति देने वाले लोगों को अवैध माना जाएगा और उन्हें गो सेवाश्रम में रखा जाएगा।
