भुवनेश्वर। स्वतंत्रता सेनानी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नवकृष्ण चौधरी को उनकी 121 जयंती के अवसर पर याद किया गया। उनकी याद में ओडिशा विधानसभा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष विक्रम केशरी आरुख व अन्य विधायकों ने विधानसभा परिसर में स्थित उनकी प्रतिमूर्ति में श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ-साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी स्वतंत्रता सेनानी तथा ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवकृष्ण चौधरी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विशिष्ट स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व मुख्यमंत्री नवकृष्ण चौधरी की जयंती पर श्रद्धांजलि। लोगों के कल्याण के साथ ओडिशा के भाषा व साहित्य को व्यापक करने की दिशा में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए वह हमेशा अमर रहेंगे।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी स्वतंत्रता सेनानी तथा ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवकृष्ण चौधरी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
