Home / Odisha / ओडिशा के 12 जगहों पर तापमान 13 डिग्री से नीचे रहा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा के 12 जगहों पर तापमान 13 डिग्री से नीचे रहा

  •  जी उदयगिरि और सिमिलीगुड़ा में रहे सबसे अधिक ठंड

भुवनेश्वर। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 जगहों पर तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। इनमें जी उदयगिरि और सिमिलीगुड़ा में सबसे कम 8 डिग्री तापमान दर्ज किगया गया है। ये दोनों स्थान सबसे अधिक ठंड वाले जगह थे। सुंदरगढ़ और देवगढ़ में शनिवार रात 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने बताया कि अन्य ठंडे स्थान किरी (सुंदरगढ़), फूलबाणी, दरिंगबाड़ी, कोरापुट, केंदुझर, भवानीपाटणा, झारसुगुड़ा और चिपलिमा थे।
ओडिशा में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान (रात के तापमान) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आईएमडी ने आगे कहा कि 21 और 22 नवंबर को गजपति, गंजाम, कंधमाल, मालकानगिरि, रायगढ़, कोरापुट और नवरंगपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

पुरी श्रीजगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की होगी तीन चरणों में गणना

    रथयात्रा 2026 से पहले पूरी की जाएगी बहुप्रतीक्षित सूची प्रक्रिया: कानून मंत्री   …