Home / Odisha / पद्मपुर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी

पद्मपुर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी

  •  बीजद-भाजपा ने जारी किया 40-40 नेताओं के नाम

भुवनेश्वर। पद्मपुर उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजद और भाजपा ने 40-40 स्टार प्रचारकों को मतदाताओं को रिझाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।
बीजद की सूची में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, संगठन सचिव प्रणव प्रकाश दास के साथ-साथ तीन फिल्म अभिनेताओं के नाम भी शामिल हैं।
इस सूची में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व प्रणव प्रकाश दास के अलावा रणेन्द्र प्रताप स्वाईं, अतनु सव्यसाची नायक, प्रताप केशरी देव, निरजन पुजारी, प्रताप जेना, सुशांत सिंह, राजेन्द्र ढोलकिया, प्रसन्न आचार्य, देवी प्रसाद मिश्र, श्रीमयी मिश्र, स्नेहांगिनी छुरिया, समीर रंजन दाश, दिव्यशंकर मिश्र, अरुण साहु, रवीन्द्र कुमार जेना, सुधीर सामल, सारदा नायक, नव किशोर दास, पुष्पेन्द्र सिंहदेव, कलिकेश नारायण सिंहदेव, टुकुनी साहू, रीता साहू, मनोहर रंधारी, विभुति बलबंत राय, देवेश आचार्य़, रमेश मांझी, प्रशांत मुदुली, चंद्र सारथी बेहरा, प्रदीप मांझी, विक्रम पंडा, अलका मोहंती, डा रासेश्वरी पाणिग्राही, व्रज किशोर प्रधान, आकाश दास नायक, सत्यव्रत त्रिपाठी, अरिंदम राय शामिल हैं।
भाजपा के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में चार केन्द्रीय मंत्रियो को शामिल किया गया है। इस सूची में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, अश्विनी बैष्णव, अर्जुन मुंडा व विश्वेश्वर टुडू के नाम शामिल हैं। धामनगर सीट से हाल ही में विजयी सूर्यवंशी सूरज का नाम भी इस सूची में शामिल है।
इसके अलावा प्रतिपक्ष के नेता जयनारायण मिश्र, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, क्षेत्रीय प्रभारी तथा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, राज्य प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सहप्रभारी समीर मोहंती, सहप्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के नाम भी शामिल हैं।
सूची में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम, प्रताप षाड़ंगी के नाम भी शामिल हैं। सुरेश पुजारी. बसंत पंडा, केवी सिंहदेव, गिरिधर गमांग, अपराजिता षाड़ंगी, संबित पात्र, संगीता सिंहदेव, सुरमा पाढी, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री मानस मोहंती, गोलक महापात्र, पृथ्वीराज हरिचंदन, लेखाश्री सामंत सिंहार, मोहन मांझी, नीतेश गंगदेव, चुनीलाल साहू, नाउरी नायक, रवि नारायण नायक, सुभाष पाणिग्राही, शंकर ओराम, नित्यानंद गोंड, मुकेश महालिंग, कुसुम टेटे, रंजन पटेल, विभू प्रसाद तराई व अश्निनी षाड़ंगी को शामिल किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

ब्रह्मपुर विश्वविद्यालय के रैगिंग मामले में चला अनुशासन का डंडा

चार छात्र किये गये निष्कासित, 13 पर लगा जुर्माना पहले वर्ष के छात्र से मानसिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *