Home / Odisha / ओडिशा में ठंड में लगातार बढ़ोतरी

ओडिशा में ठंड में लगातार बढ़ोतरी

भुवनेश्वर। ओडिशा में ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कंधमाल जिले का जी उदयगिरि पिछले 24 घंटों में 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ओडिशा का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। इसके बाद सिमिलीगुड़ा में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी। मौसम के विभाग के अनुसार, कई जगहों पर 15 डिग्री सेल्सियस से कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। फूलबाणी और दरिंगबाड़ी में 10.5 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में 10.6 डिग्री सेल्सियस, किरी में 11 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 12.6 डिग्री सेल्सियस और झारसुगुड़ा में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसी तरह सुंदरगढ़, भवानीपाटणा और रानीताल में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुगूल में 14.6 डिग्री सेल्सियस, महिसापत, देवगढ़, बरगढ़ में 14.8 डिग्री सेल्सियस और बालेश्वर और सोनपुर में तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर में एक आवासीय घर में आग से हुआ तेज विस्फोट

ड्रोन हमले की आशंका से दहशत में आए लोग घटना निकली शॉर्ट सर्किट का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *