Home / Odisha / सोरो में महिला ने पति पर गे सेक्स रैकेट चलाने का लगाया आरोप
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सोरो में महिला ने पति पर गे सेक्स रैकेट चलाने का लगाया आरोप

  •  सोरो थाने में दर्ज करायी शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

बालेश्वर। जिले के सोरो थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ समलैंगिक सेक्स रैकेट में शामिल होने मामला दर्ज कराया है। इसके साथ महिला ने उसे भी जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है।
शिकायत में बताया गया है कि सोरो थानांतर्गत मुलिसिंग गांव के चिरंजीत खिलर नामक आरोपी ने साल 2019 में गुजरात के सूरत में बौतर इंजीनियर कार्यरत बताकर महिला से शादी की थी।
शादी के दो महीने बाद उसे पता चला कि खिलर एक गे सेक्स रैकेट का हिस्सा है। उसने उसे देह व्यापार छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। नतीजतन, महिला ने एक निजी कंपनी में काम करना शुरू कर दिया।
महिला जब भी नौकरी के लिए निकलती थी तो खिलर घर में सेक्स रैकेट चलाता था। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन खिलर ने उसे जबरन धंधे में लगाने की कोशिश की। अंत में उसने न्याय के लिए पुलिस से संपर्क किया। शादी के चार साल बाद महिला ने खिलर के खिलाफ सोरो थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने खिलर को पकड़ लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर और राउरकेला को विश्व के शीर्ष 100 शहरों में शामिल करने का लक्ष्य

    ओडिशा अर्बन कॉन्क्लेव में सशक्त और समावेशी शहरों के निर्माण का संकल्प   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *