-
बढ़ सकता है तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर
-
ओडिशा के सात जिलों के लिए हल्के से मध्यम कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

भुवनेश्वर। नौ नवंबर के आसपास श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। निम्न दबाव बनने के बाद के 48 घंटों के दौरान इसमें मामूली तीव्रता की संभावना है।
इधर, ओडिशा में अगले 24 घंटे के दौरान हल्के से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र देते हुए सात जिलों के लिए हल्के से मध्यम कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस बीच ओडिशा में कई जिलों में शुष्क मौसम के बावजूद पिछले 24 घंटों में दक्षिण आंतरिक इलाकों के जिलों में एक या दो स्थानों पर न्यूनतम (रात) तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।
आईएमडी के अनुसार, बौध में अधिकतम अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और फूलबाणी में न्यूनतम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान केंदुझर, ढेंकानाल, अनुगूल, कटक, खुर्दा, जगतसिंहपुर, पुरी, गंजाम, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके बाद नौ नवंबर की सुबह तक अनुगूल, ढेंकानाल, कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, नयागढ़, गंजाम, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर सुबह-सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
