Home / Odisha / हितचिंतक अभियान में विहिप डेढ लाख गांव में पहुंचेगी

हितचिंतक अभियान में विहिप डेढ लाख गांव में पहुंचेगी

भुवनेश्वर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की स्थापना के साठ साल पूर्ण होने पर आगामी छह नबंबर से 20 नवंबर तक देश के 1 लाख 50 हजार गांवों में हितचिंतक अभियान चलायेगी। इस हितचिंतक अभियान में समाज के सभी जाति, मत, पंथ और संप्रदाय के हिंदू जोड़ें जाएंगे। छह नवम्बर से प्रारंभ होने वाले हितचिंतक अभियान पखवाड़े में विहिप के कार्यकर्ता लोगों को घर-घर जाकर जोड़ेंगे। विहिप के उत्कल (पूर्व) के मंत्री महेश साहु ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अभियान में डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील, पूर्व जज, गायक, अभिनेता, खिलाड़ी इत्यादि सभी तरह के ख्याति प्राप्त लोगों को जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जनसेवार्थ विस्तार करना है।

सेवा कार्यों से अधिकाधिक कमजोर समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना है तथा मतांतरण व जिहाद गतिविधि रोकने एवं परावर्तन (घर वापसी) का कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए समाज आगे आए, ऐसा विचार रखा जाएगा।

इस संवाददाता सम्मेलन में भुवनेश्वर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण रथ, जिला सचिव शुभ्रांषु शेखर शतपथी व अन्य उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

भरतपुर थाना मामले में न्यायिक आयोग ने हलफनामे मांगे

आयोग ने अधिसूचना जारी की शिकायतकर्ता, पुलिस और आम जनता समेत अन्य हितधारकों से खुले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *