Home / Odisha / ओडिशा में लगातार गिर रहा है पारा

ओडिशा में लगातार गिर रहा है पारा

  •  23 शहरों का तापमान 20 डिग्री से नीचे

  •  31 अक्टूबर से ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

भुवनेश्वर। राज्य में तापमान में लगातार गिरावट जारी है तथा 31 अक्टूबर से ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीती रात राज्य के 23 शहरों का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड हुआ है। भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार, कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में राज्य का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह दरिंगीबाड़ी में तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसी तरह छत्रपुर, सोनपुर, बौध, फुलबाणी शहर में 15 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।
राज्य के फुलबाणी, पारलाखेमुंडी आदि इलाकों में घना कोहरा देखा गया। फुलबाणी शहर में विजिविलिटी काफी कम रही।
इसके साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 31 अक्टूबर से ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान राज्य के मालकानगिरि और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ओडिशा के बाकी जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। एक नवंबर को मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, कंधमाल, कलाहांडी और नवरंगपुर जिलों में इसी तरह की मौसम की स्थिति बनी रहेगी।

Share this news

About desk

Check Also

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया प्रकृति संरक्षण के लिए एकजुट प्रयासों का आह्वान

कहा-भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन से मिली आंतरिक शांति : राष्ट्रपति पुरी। चार दिवसीय दौरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *