ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के खलीकोट थाना क्षेत्र के करण शाही में शनिवार को पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
मृतक की पहचान जितेंद्र प्रधान (30) के रूप में हुई है। वह आज सुबह अरबिंद नगर स्थित अपने घर की छत पर पटाखे बना रहा था। बताया जा रहा है कि उसके गांव में रामायण का ड्रामा होने वाला है और इस दौरान इस्तेमाल करने के लिए वह पटाखा तैयार कर रहा था। इसी दौरान विस्फोट हो गया तथा उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
