भुवनेश्वर। नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में एक ईमू की मौत हो गई। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, रविवार की दोपहर में ईमू आक्रामक हो गया और बाड़े के दूसरे ईमू पर हमला करना शुरू कर दिया। लड़ाई में अपना बचाव करते हुए एक ईमू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने घायल को बचा लिया। हालांकि, इलाज के दौरान चोटों के कारण इसने दम तोड़ दिया। चिड़ियाघर प्रशासन ने कहा कि इसके मरने के बाद ईमू की संख्या घटकर ग्यारह हो गई। गौरतलब है कि सफेद बाघिन विजया ने शनिवार को दम तोड़ दिया था। नंदनकानन चिड़ियाघर में उनका पिछले कुछ हफ्तों से इलाज चल रहा था।
