Home / Odisha / बांग्लादेश में लैंडफाल कर सकता है सित्रांग

बांग्लादेश में लैंडफाल कर सकता है सित्रांग

  •  निम्न दवाब का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील

भुवनेश्वर। संभावित चक्रवात सित्रांग के बांग्लादेश में लैंडफाल करने की संभावना है। इस बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज तेज होकर डिप्रेशन में बदल गया। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने आज दी है। आईएमडी के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र आज सुबह 8.30 बजे अंडमान द्वीप समूह के पश्चिम में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भाग पर डिप्रेशन में तब्दील हो गया। यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 110 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में, सागर द्वीप से 1460 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और बारीसाल (बांग्लादेश) से 1130 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व स्थित है।
इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ ही 23 अक्टूबर की सुबह तक पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप डिप्रेशन में तब्दील होने की बहुत संभावना है। इसके बाद इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है और 24 अक्टूबर की सुबह तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ना जारी रखेगा और 25 अक्टूबर की सुबह के आसपास तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच बांग्लादेश तट को पार करेगा।

Share this news

About desk

Check Also

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया प्रकृति संरक्षण के लिए एकजुट प्रयासों का आह्वान

कहा-भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन से मिली आंतरिक शांति : राष्ट्रपति पुरी। चार दिवसीय दौरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *