Home / Odisha / ओडिशा के सर्वांगिण विकास में आप्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान

ओडिशा के सर्वांगिण विकास में आप्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान

  • सांसद अमर पटनायक ने सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्र में योगदान के लिए जताया आभार

  • मंत्री राजेंद्र ढोलकिया ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई

  • कहा-ओडिशा ने कोरोना में लाखों-करोड़ों को आक्सीजन देकर बचायी जान

  • बीजद आप्रवासी सामुख्य का सम्मान समारोह आयोजित

  • महेंद्र गुप्ता, संजय लाठ, सुभाष भुरा, अक्षय खंडेलवाल और गजानन शर्मा समेत कई विभुतियां और संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए सम्मानित

वरिष्ठ उद्योगपति तथा समाजसेवी तथा मारवाड़ी सोसाइटी के अध्यक्ष संजय लाठ एवं उनकी टीम को सम्मानित करते सांसद अमर पटनायक और राज्य के मंत्री राजेंद्र ढोलकिया।

भुवनेश्वर। ओडिशा के सर्वांगिक विकास में आप्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। वे राज्य के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्र में अपना बराबर का योगदान दे रहे हैं। यह बातें राज्यसभा सांसद अमर पटनायक ने कहीं। वह राजधानी स्थित उत्कल चैंबर ऑफ कॉर्मस के सभागार में बीजद आप्रवासी सामुख्य की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

वरिष्ठ उद्योगपति तथा समाजसेवी महेंद्र गुप्ता को सम्मानित करते सांसद अमर पटनायक और राज्य के मंत्री राजेंद्र ढोलकिया।

इस दौरान उपस्थित सभी समुदाय के प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे आप्रवासी लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने देश-विदेश में ओडिशा की बनी पहचान को भी पेश किया। उन्होंने बताया कि आज शांत पूर्ण वातावरण ने ओडिशा आर्थिक इको-सिस्टम को स्थापित किया है। इससे न सिर्फ निवेशक आकर्षित हो रहे हैं, अपितु राज्य सरकार की नीतियों के सफल क्रियान्वयन का कारक है। सबके सहयोग से सर्वांगीण विकास के रथ को बढ़ा रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य की पहचान बन चुके हैं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनके नाम और काम ओडिशा की पहचान बन चुके हैं। कई देशों में मिले अनुभव को भी सांसद ने साधा किया।

बिश्वास के अध्यक्ष संजय झा को सम्मानित करते सांसद अमर पटनायक और राज्य के मंत्री राजेंद्र ढोलकिया।

सांसद पटनायक ने कहा कि ओडिशा में विभिन्न राज्यों के लोग रहते हैं, यहां के जैसा भाईचारा किसी अन्य राज्य में नहीं है। यहां शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने, सहयोग और विकास में जो सहयोग आप सभी है, वह दूसरों के मिशाल है। राज्य सरकार की नीतियां केंद्र सरकार भी अपना रही है। सांसद ने आप्रवासी विभुतियों के योगदान के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तरफ से आभार जताया और आगे भी सहयोग बनाये रखने की अपील की।

बिश्वास के सचिव चंद्रशेखर सिंह को सम्मानित करते सांसद अमर पटनायक और राज्य के मंत्री राजेंद्र ढोलकिया।

इसके बाद राज्य के योजना तथा समन्वय मंत्री राजेंद्र ढोलकिया ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सादगी और योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा जनसेवा के क्षेत्र में स्थापित उपलब्धियों को भी गिनाया। कोरोना के दौरान आप्रवासी लोगों की जनसेवा का भी उन्होंने जिक्र किया तथा कहा कि यह उल्लेखनीय सेवा रही। ढोलकिया ने कहा कि मुख्यमंत्री देश में एक चेहरा और छवि हैं, जो सभी के लिए स्वीकार्य हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कथनी से ज्यादा करनी में विश्वास करते हैं। उनकी दूरदर्शी सोच और योजना की देन है कि कोरोना के दौरान देश के अधिकांश राज्यों को आक्सीजन ओडिशा से मिला। लाखों-करोडों लोगों का जीवन बचाने में हम सभी सफलता हासिल की है।

 इस मौके पर उपस्थित विभिन्न समुदायों, संस्थाओं और क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने के लिए विभुतियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मारवाड़ी सोसाइटी, भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ, उद्योगपति व समाजसेवी महेंद्र गुप्ता, सुभाष भुरा, अक्षय खंडेलवाल, गजानन शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, संजय झा, बछराज बेताला, नम्रता चड्ढ़ा, नीलम अग्रवाल, लक्ष्मण महिपाल, मनसुख सेठिया, सरदार सतपाल सिंह, राजकुमार सिंह, डॉ अक्षय खंडेलवाल, सतीश गर्ग, अजीत कुमार चौधरी, अशोक कुमार शारदा, अशोक पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, दिलीप खंडेलवाल, हेमंत ठक्कर, हेमंत तिवारी, सरदार महिंदर सिंह कलसी, मोहम्मद सुफियान, ओपी मिश्रा, राजकुमार छाबड़ा, रामकिशन खंडेलवाल, के.रामाराव, संजीव मारिक, सरदार रेशम सिंह, शैलेंद्र कुमार तमोतिया, शेषनाथ राय, हरिप्रसाद भारती, विष्णु नारायण मॉल, पूनम शर्मा, वी. सुभाष नायडू, सुरेश कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर दर्जनों सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण बीजद आप्रवासी सामुख्य के संयोजक नंदलाल सिंह ने दिया तथा आप्रवासी समुदाय के योगदानों को पेश किया। कार्यक्रम संचालन मनोज शर्मा ने किया। इस आयोजन में बीजद आप्रवासी सामुख्य की टीम ने अपनी सक्रिय भूमिका निर्वहन की।

हिन्दी के विद्वान तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अवकाश प्राप्त प्राचार्य अशोक पांडेय को सम्मानित करते सांसद अमर पटनायक और राज्य के मंत्री राजेंद्र ढोलकिया।
युवा पत्रकार शेषनाथ राय को सम्मानित करते सांसद अमर पटनायक और राज्य के मंत्री राजेंद्र ढोलकिया।

Share this news

About admin

Check Also

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया प्रकृति संरक्षण के लिए एकजुट प्रयासों का आह्वान

कहा-भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन से मिली आंतरिक शांति : राष्ट्रपति पुरी। चार दिवसीय दौरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *