Home / Odisha / चक्रवात के कारण 23 से बारिश की संभावना
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चक्रवात के कारण 23 से बारिश की संभावना

  • कई जिलों के लिए पीली चेतावनी

  • 25 अक्टूबर को हवा के झोंके की गति 90 किमी प्रति घंटा होगी

भुवनेश्वर। चक्रवात सित्रांग के कारण ओडिशा में 23 और 24 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, ओडिशा के तटीय जिलों में 24 अक्टूबर के शुरुआती घंटों से चक्रवात से संबंधित वर्षा गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनियां भी जारी की है। 23 को केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और पुरी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है। 24 से बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी पीली चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मयूरभंज, जाजपुर, कटक, खुर्दा और पुरी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है।
समुद्री क्षेत्र के लिए हवा की चेतावनी
22 अक्टूबर को पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 45-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवा चलेगी तथा हवा के झोंकों की गति 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होने की संभावना है।
23 अक्टूबर को पश्चिम-मध्य और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जबकि झोंकों की गति 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की होने की संभावना है।
24 अक्टूबर को पश्चिम मध्य और इससे सटे पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर
60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी तथा झोंकों की गति 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की होने की संभावना है।
25 अक्टूबर को आंधी की गति 70-80 किमी प्रति घंटे की होगी तथा झोंकों की गति 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने को सरकार प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री

यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने, सम्मान एवं समानता की संस्कृति को बढ़ावा देने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *