Home / Odisha / कटक में नड्डा ने किया स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

कटक में नड्डा ने किया स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को कटक में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही नवनिर्मित 100 बिस्तरों वाले एसवी निरतार पुनर्वास उप-भवन और चिकित्सा पार्क का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के बीच सहायता और सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि “पुनर्वास उप-भवन” के नाम से मौजूदा अस्पताल का विस्तार किया गया है जिससे दिव्यांगजनों को बहुत मदद मिलेगी। उप-भवन के बनने से चिकित्सा सेवाओं और इसकी गुणवत्ता में सुधार आयेगा। यह दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध की जाने वाली व्यापक पुनर्वास सेवाओं में महत्‍वपूर्ण साबित होगा। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस परियोजना से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा उपचुनाव से पहले बीजद को एक और झटका

    बीजद नेता लम्बोदर नियाल भाजपा में हुए शामिल भुवनेश्वर। नुआपड़ा उपचुनाव से पहले एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *