Home / Odisha / भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय ओडिशा दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय ओडिशा दौरा

  •  शक्ति केन्द्रों तथा मोर्चा के पदाधिकारियों से करेंगे बात

  •  दिवंगत विधायक विष्णु सेठी के घर पर जाकर संवेदना व्यक्त करेंगे

भुवनेश्वर। आगामी 29 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आयेंगे। दो दिवसीय दौरे में नड्डा पार्टी के सांगठनिक बैठकों में शामिल होने के साथ-साथ दिवगंत विधायक विष्णु सेठी के घर पर जाकर उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
उनके दौरे के जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोलक महापात्र ने बताया कि नड्डा 29 की सुबह दस बजे भुवनेश्वर हवाई अड़्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयेंगे। इसके बाद भुवनेश्वर के जनता मैदान में जाएंगे। वहां पहुंच कर पर पार्टी के प्रत्येक शक्ति केन्द्रों के प्रमुखों को संबोधित करेंगे। इसके बाद नड्डा पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद वह पुरी जाएंगे। वह रात को पुरी में रुकेंगे।
30 सितंबर की सुबह वह श्रीजगन्नाथजी के दर्शन करेंगे। वहां से सीधे भद्रक जिले के तिहिड़ी का दौरा करेंगे तथा दिवंगत विपक्ष के उपनेता विष्णु सेठी के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ उनकी याद में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। वहां से लौट कर वह भुवनेश्वर पहुंच कर पार्टी के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसी दिन शाम को वह वापस लौट जाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

KIIT-DU ने 2025 विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारत से सबसे बड़ा दल भेजा, नोडल विश्वविद्यालय के रूप में कार्य करेगा

 KIIT भारत का पहला विश्वविद्यालय है जिसने सबसे अधिक खिलाड़ी भेजे हैं  सबसे अधिक खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *