Home / Odisha / ओडिशा के दो पूर्व विधायकों का निधन

ओडिशा के दो पूर्व विधायकों का निधन

  •  छत्रपुर के पूर्व विधायक आदिकंद सेठी और खड़ियार के पूर्व विधायक कपिल नारायण तिवारी नहीं रहे

  •  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया

भुवनेश्वर। ओडिशा के दो पूर्व विधायकों का निधन हो गया है। गंजाम के छत्रपुर के पूर्व विधायक आदिकंद सेठी और नुआपड़ा जिले के खड़ियार के पूर्व विधायक कपिल नारायण तिवारी नहीं रहे। जानकारी के अनुसार, छत्रपुर के पूर्व विधायक आदिकंद सेठी का निधन गुरुवार सुबह हुआ। वह 68 साल के थे। वह एक बार विधायक रहे। सीने में दर्द होने के कारण उन्हें स्थानीय अस्पाताल लाया जा रहा था। तभी उनकी मौत हो गई।
सेठी साल 2009 से 2014 तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से विधायक रहे। साल 2014 में उन्होंने भाकपा छोड़कर बीजद का दामन थाम लिया था। उनके निधन से स्थानीय इलाके में शोक व्याप्त है।
इधर, खड़ियार के पूर्व विधायक कपिल नारायण तिवारी का निधन बुधवार को गया था। वह 1977 में ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गये थे।
दोनों पूर्व विधायकों के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ राजनेता तथा खड़ियार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कपिल नारायण तिवारी के निधन की खबर सुन कर वह काफी दुःखी हैं। अविभाज्य कलाहांडी जिले के लोगों के विकास के लिए वह समर्पित थे। उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ साथ उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
इसी तरह से मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि छत्रपुर के पूर्व विधायक आदिकंद सेठी के निधन से मैं दूखी हूं। जनप्रतिनिधि के रुप में उनके द्वारा किये गये कार्य हमैशा याद रहेंगे। इस दुःखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना ज्ञापन करने के साथ-साथ उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

‘Coming home’: World champions India board flight; Rohit posts photo with trophy

The T20 World Cup-winning Indian cricket team finally departed for Delhi aboard a charter flight …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *