-
राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक
भुवनेश्वर। विधायक विष्णु चरण सेठी के निधन के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके निधन पर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने शोक जताया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ओडिशा के एक जाना माना व्यक्तित्व विष्णु चरण सेठी के निधन की खबर सुनकर वह दुःखी हैं। वह एक अच्छे विधायक होने के साथ-साथ एक उच्च कोटी के लेखक थे। उनके निधन से जो शून्यस्थान उत्पन्न हुआ है, उसकी भरपाई कठिन है। उनके परिवार, शुभेच्छु व प्रशंसकों को समवेदना व्यक्त करती हूं।
राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया
विधायक विष्णु चरण सेठी के निधन पर राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सेठी को एक दक्ष विधायक व लोकप्रिय राजनेता बताते हुए उनके अमर आत्मा की सद्गति की कामना की है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
