राज्य के उद्योग मंत्री प्रताप देव ने बताया कि राज्य में पूंजी निवेश करने के लिए मुख्य़मंत्री इस कार्यक्रम में उद्योगपतियों से आग्रह करेंगे। उन्होने बताया कि मुंबई में वह इस कार्यक्रम में बड़े-बड़े उद्योगपतियों से वन टू वन बैठक करेंगे। राज्य में पूंजी निवेश के लिए क्या क्या संभावनाएं हैं, इस बारे में अवगत करायेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक मेक इन ओडिशा का तीसरा संस्करण आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि मुंबई के बाद बेंगलुरु में ओडिशा इनवेस्टर मीट का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री 15 सितंबर को वापस लोंटगे। उनके दौरे से पूर्व राज्य के मुख्य सचिव सुरेश महापात्र व उद्योग सचिव हेमंत शर्मा तथा कुछ वरिष्ठ अधिकारी पहले ही मुंबई के लिए रबाना हो चुके हैं।
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2021/06/naveen-patnaik-560x330.jpg)