Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 269 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 269 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में 269 कोरोना के नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 48 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1329472 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1318550 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1685 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन नये मामलों में से 157 संगरोध से हैं, जबकि 112 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 24 जिले में हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 7, बरगड़ जिले में 5, बलांगीर जिले में 6, बौध जिले में 2, कटक जिले में 21, देवगढ़ जिले में 5, गजपति जिले में 3, गंजाम जिले में 1, जगतसिंहपुर जिले में 5, जाजपुर जिले में 10, झारसुगुड़ा जिले में 3, कलाहांडी जिले में 1, कंधमाल जिले में 1, केन्द्रापड़ा जिले में 1, केन्दुझर जिले में 7, खुर्दा जिले में 67 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 1, मयूरभंज जिले में 9, नवरंगपुर जिले में 16, नयागढ़ जिले में 12, नुआपड़ा जिले में 13, पुरी जिले में 3, संबलपुर जिले 14, सोनपुर जिले में 2, सुंदरगढ़ जिले में 40 तथा स्टेट पुल से 15 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

स्थानीय युवाओं को शिक्षक की नियुक्ति देने की मांग को लेकर बंद

बंद से अविभाजित कोरापुट में जनजीवन ठप्प कोरापुट। संयुक्त कार्रवाई समिति और कोरापुट जिला युवा कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *