Home / Odisha / बीजद के स्वागत समारोह पर भाजपा का हमला

बीजद के स्वागत समारोह पर भाजपा का हमला

  •  कार्यक्रम ड्रामाबाजी, खरीदा हुआ मिला सम्मान – प्रतिपक्ष के नेता

दिल्ली की एक संस्था द्वारा सम्मानित किये जाने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के स्वागत में जहां हजारों बीजद कार्यकर्ता शामिल हुए, वहीं प्रतिपक्ष के नेता जय नारायण मिश्र ने इसे लेकर हमला बोला।
उन्होंने इस स्वागत कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह नाटकबाजी है। यह सम्मान खरीदा हुआ सम्मान है। इसे कितने रुपये में खरीदा गया, इस बात की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सम्मान देने वाली संस्था को कोई नहीं जानता। ऐसी संस्था से मुख्यमंत्री सम्मानित होना कोई नयी बात नहीं है। जिस संस्था को कोई नहीं जानता वह लाइफ टाइम एचिवमेंट सम्मान दे रही है।
मिश्र ने कहा कि जो व्यक्ति रात के आठ बजने के बाद किसी अंधेरा दुनिया में लापता हो जाता है, उन्हें सेवा का साधक बताया जा रहा है। जो व्यक्ति हमारी भाषा नहीं जानता, हमारी संस्कृति को नहीं जानता, उसे सेवा साधक सम्मान दिया जा रहा है। जो पुरस्कार दे रहा है वह भी धन्य है ओर जो पुरस्कार ले रहा है वह भी धन्य है।
उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है, तो नवीन पटनायक एक पुरस्कार खरीदते हैं। पिछले चुनाव से पहले भी उन्होंने यह किया था, लेकिन इसका प्रभाव नहीं रहेगा। नवीन पटनायक के ड्रामा को लोग अब समझ चुके हैं।

Share this news

About desk

Check Also

इंडिगो उड़ान संकट से ओडिशा में होटल बुकिंग रद्द

 पुरी में पर्यटन क्षेत्र को गहरा झटका, कारोबारियों में बढ़ी चिंता पुरी/भुवनेश्वर। इंडिगो की लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *