Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 355 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 355 नये मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में 355 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 80 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1326121 हो गई है। राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1314752 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2148 है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 208 संगरोध से हैं, जबकि 147 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 29 जिले में हैं।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 7, बरगढ़ जिले में 12, भद्रक जिले में 2, बलांगीर जिले में 25, बौध जिले में 28, कटक जिले में 22, देवगढ़ जिले में 3, ढेंकानाल जिले में 1, गजपति जिले में 6,गंजाम जिले में 13, जाजपुर जिले में 10, झारसुगुड़ा जिले में 4, कलाहांडी जिले में 14, कंधमाल जिले में 2, केन्द्रापड़ा जिले में 1, केन्दुझर जिले में 4, खुर्दा जिले में 62 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 2, मालकानगिरि जिले में 2, मयूरभंज जिले में 8, नवरंगपुर जिले में 12, नयागढ़ जिले में 4, नुआपड़ा जिले में 11, पुरी जिले में 4, रायगड़ा जिले में 4, संबलपुर जिले 6, सोनपुर जिले में 5, सुंदरगढ़ जिले में 78 तथा स्टेट पूल से 14 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा उपचुनाव में कुल 81.9% मतदान

    पिछले आम चुनाव में 75.49 प्रतिशत मतदाताओं ने किया था मताधिकार का प्रयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *