Home / Odisha / सुवर्णरेखा और बुधबलंगा नदियों में बाढ़ की आशंका

सुवर्णरेखा और बुधबलंगा नदियों में बाढ़ की आशंका

  • झारखंड में गलुडीह बैराज के सात गेट खोल दिए गए

भुवनेश्वर। ओडिशा में महानदी के बाद अब सुवर्णरेखा और बुधबलंगा नदियों में बाढ़ की आशंका प्रबल हो गयी है। यह जानकारी राज्य के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) प्रदीप कुमार जेना ने शनिवार को देते हुए बताया कि अगले 30 घंटों में ओडिशा की सुवर्णरेखा और बुधबलंगा नदियों में बाढ़ की आशंका है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए झारखंड में गलुडीह बैराज के सात गेट खोल दिये गये हैं। इस बैराज से करीब चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अगले 30 घंटे में यह पानी ओडिशा पहुंच सकता है। इसे देखते हुए सुवर्णरेखा नदी में बाढ़ का अंदेशा है। जेना ने कहा कि बूढ़ाबलंग नदी में भी मामूली स्तर की बाढ़ आने की संभावना है।

हीराकुद से और छह गेट हुए बंद
हीराकुद बांध में बाढ़ के पानी के प्रवाह में और गिरावट होने के कारण जलाशय के और छह स्लुइस गेटों को बंद कर दिया गया है। वर्तमान में 10 गेटों के माध्यम से पानी छोड़ा जा रहा है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (एसईओसी) द्वारा आज दोपहर 12 बजे साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक, जलाशय का स्तर 620.47 फीट था। अंतर्वाह 1,90,298 क्यूसेक दर्ज किया गया है, जबकि बहिर्वाह 2,91,433 क्यूसेक था।
इसी तरह महानदी में खैरमल में 5,90,000 क्यूसेक, बरमुल में 7,86,500 क्यूसेक और मुंडुली में 8,35,672 पानी छोड़ा गया है।

Share this news

About desk

Check Also

भरतपुर थाना मामले में न्यायिक आयोग ने हलफनामे मांगे

आयोग ने अधिसूचना जारी की शिकायतकर्ता, पुलिस और आम जनता समेत अन्य हितधारकों से खुले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *