Home / Odisha / हीराकुद जलभंडार में 20 गेटों से छोड़ा जा रहा है पानी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

हीराकुद जलभंडार में 20 गेटों से छोड़ा जा रहा है पानी

भुवनेश्वर। शुक्रवार को हीराकुद जल भंडार के और आठ गेटों को बंद कर दिया गया है। मध्याह्न में चार व बाद में और चार गेट बंद कर दिये गये। अभी 20 गेटों से पानी छोडा जा रहा है।
अभी हीराकुद जल भंडार का जल स्तर 621.81 फीट है। जलभंडार में 3,37,341 क्युसेक जल प्रवेश कर रहा है, जबकि 3,50,026 क्युसेक जल का निष्कासन किया जा रहा है।
महानदी में खैरमल में 6 लाख 30 हजार क्युसेक जल प्रवाहित हो रहा है, जबकि बरमुल में 8 लाख 19 हजार 500 क्युसेक जल तथा मुंडली में 9 लाख 48 हजार 905 क्युसेक जल प्रवाहित हो रहा है।
राज्य के विशेष राहत आयुक्त प्रदीप जेना ने बताया कि जल भंडार के जल स्तर को 620.5 फीट पर लाने का लक्ष्य रखा गया है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा के राज्यपाल ने वियतनाम में ऐतिहासिक माय सन मंदिर का दौरा किया 

भारत से वियतनाम गये भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को भारत लाना है उद्देश्य भुवनेश्वर। भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *