Home / Odisha / देश के विकास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा ओडिशा – मुख्यमंत्री

देश के विकास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा ओडिशा – मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। गत 75 वर्षों में देश ने अनेक मील का पत्थर हासिल किया है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान टेक्नोलॉजी, उद्योग, शोध आदि विभिन्न क्षेत्रों में भारत एक अग्रणी देश के रूप में अपने आप को खड़ा कर पाया है। ओडिशा भी देश के विकास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे चल रहा है। भुवनेश्वर के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह व परेड कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि आज जब पूरा देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व वह गौरव का विषय है। इस अवसर पर वह सभी को शुभकामनाएं देते हैं। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, गोप बंधु दास, मधुसूदन दास, पंडित गोपबंधु दास को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने भारत की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले जवानों को व कोविद के समय बलिदान देने वाले को कोविद योद्धाओं को भी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि राज्य में रूपांतरण का नया युग शुरू हो चुका है। ओडिशा की सफलता अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शन कर रही है। एक राज्य में जहां पहले खाद्य का अभाव था, आज फूड सरप्लस राज्य बन चुका है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन में भी ओडिशा ने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। ओडिशा स्पोर्ट्स हब के रूप में अपना एक परिचय बनाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवा वर्ग को काम देने के लिए विशेष महत्व दे रही है। सरकारी क्षेत्र में रिक्त पदों को भरने के लिए नियमित रिक्रूटमेंट प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के बाद पोषण सुरक्षा पर उनका ध्यान है। इस कारण राज्य सरकार ने मिलेट मिशन शुरु किया है, जिसे कि अब राज्य के 19 जिलों में विस्तारित किया गया है। इसमें 2800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

पटनायक ने कहा कि आगामी 25 सालों में हम स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएंगे। इसको लेकर हमें आज से तैयार रहना होगा। देश के विकास में ओडिशा का महत्वपूर्ण योगदान होगा, इस बात का मुझे पूरा विश्वास है।

Share this news

About desk

Check Also

भरतपुर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ भुवनेश्वर में 6 घंटे के बंद मंगलवार,24 सितंबर को

सेना अधिकारी और उनकी मंगेतर पर हमले के विरोध में बीजद ने किया बंद का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *