Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 488 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 488 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कुल 488 नये मामले सामने आये हैं। इनमें से 286 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 202 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 3786 है। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है। विभाग की ओर से शनिवार को साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 18,177 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य में कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर 2.68 प्रतिशत थी।
जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 4, बालेश्वर जिले में 8, बरगढ़ जिले में 22, भद्रक जिले में 4, बलांगीर जिले में 20, बौध जिले में 40, कटक जिले में 11, देवगढ़ जिले में 3, ढेंकानाल जिले में 3, गजपति जिले में 5, गंजाम जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 2, जाजपुर जिले में 5, झारसुगुड़ा जिले में 12, कलाहांडी जिले में 31, कंधमाल जिले में 4, केंद्रापड़ा जिले में 7, खुर्दा जिले में 66, कोरापुट जिले में 6, मालकानगिरि जिले में 1, मयूरभंज जिले में 21, नवरंगपुर जिले में 20, नयागढ़ जिले में 9, नुआपड़ा जिले में 7, पुरी जिले में 7, रायगड़ा जिले में 14, संबलपुर जिले में 26, सोनपुर जिले में 9, सुंदरगढ़ जिले में 105 तथा स्टेट पूल में 14 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर के बरगड़ इलाके में जलजमाव से हाहाकार, निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को घेरा

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर के बरगड़ इलाके में भारी बारिश के बाद गंभीर जलजमाव की स्थिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *