Home / Odisha / कोरोना से संक्रमित हुए उच्च शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कोरोना से संक्रमित हुए उच्च शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी

भुवनेश्वर,ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शनिवार शाम यह जानकारी खुद शिक्षा मंत्री ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है।
उच्च शिक्षा मंत्री पुजारी ने ट्वीट किया है कि मैं कोविड पाजिटिव हो गया हूं। मैने खुद को क्वारेनटीन कर लिया है। पिछले दो दिनों जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना परीक्षण करा लें।
विधानसभा सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले विधानसभा परिसर में विधायक, उनके व्यक्तिगत सुरक्षा कर्मचारी एवं ड्राइवर, विधानसभा कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि का कोविड परीक्षण हुआ था। इनमें से एक महिला विधायक के साथ ही विधानसभा गेट दायित्व में रहने वाले कर्मचारी, सचिवालय कर्मचारी एवं तीन मीडिया प्रतिनिधि कोविड पाजिटिव पाए गए थे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जय नारायण मिश्र के बयान पर बीजद और कांग्रेस का तीखा हमला

संयुक्त रूप से राज्य की जनता से माफी की मांग भुवनेश्वर। भाजपा नेता और संबलपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *