Home / Odisha / द्रौपदी मुर्मू को मिली बीजद मुखिया नवीन पटनायक की शुभकामनाएं, जीत हुई पक्की

द्रौपदी मुर्मू को मिली बीजद मुखिया नवीन पटनायक की शुभकामनाएं, जीत हुई पक्की

  • कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की नाम को लेकर की चर्चा

हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रुप में घोषणा किये जाने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश के सर्वोच्च पद के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार घोषित किये जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को शुभेच्छा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब मुझसे इस संबंध में चर्चा की थी, तब में काफी खुश हुआ था. ओडिशा के प्रत्येक व्यक्ति के लिए गर्व व गौरव का क्षण है. श्रीमती मुर्मु महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पूरे देश में एक नया उदाहरण प्रस्तुत करेंगी, मुझे पूरा विश्वास है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इन दिनों विदेश प्रवास पर हैं. वह इटली की राजधानी रोम में हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में अनाथ बच्चों की पहचान के लिए ओरफान सर्वे 2025 शुरू

21 जुलाई तक चलेगा राज्यव्यापी अभियान भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में अनाथ और अभिभावक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *