Home / Odisha / ओडिशा में नौ स्थानों पर तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे

ओडिशा में नौ स्थानों पर तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे

भुवनेश्वर. पिछले 24 घंटों में ओडिशा में नौ स्थानों पर तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है.  शुक्रवार को भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी मीडिया को दी. जानकारी के अनुसार, दरिंगबाड़ी 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा था. इसके बाद फूलबाणी में 7.5, कोरापुट में 9, टिटिलागढ़ में 9.3, झारसुगुड़ा और केंदुझर में 9.6, सुंदरगढ़ और भवानीपाटना में 10 और चांदबली में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कटक में बीजद की युवा इकाइयों के गठन पर घमासान

    युवा व छात्र संगठनों की नई नियुक्तियों से पार्टी में उभरा असंतोष   …