Home / National / देश के 32 राज्यों में नए मामलों के मुकाबले रिकवरी अधिक
covid-19

देश के 32 राज्यों में नए मामलों के मुकाबले रिकवरी अधिक

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामले आने की दर में कमी देखी जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 50 दिनों में कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी आई है। 10 मई को एक्टिव मामलों की संख्या 37 लाख थी जो अब घटकर 16.35 लाख रह गई है। यानि कि 5.73 प्रतिशत मामले एक्टिव हैं।

शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा समय में 257 जिले हैं जहां पर 100 से अधिक कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में जहां देश में 1.3 लाख मामले सामने आए वहीं स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 74000 अधिक है।

लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 32 राज्यों में रिकवरी अधिक है और नए मामले आने की संख्या कम है। 7 राज्यों में 10 हजार से अधिक रिकवरी है। मसलन राजस्थान में नए मामले आने के मुकाबले रिकवरी पांच गुना अधिक है। वहीं उत्तराखंड में भी यह अनुपात 5.6 गुना है। उन्होंने बताया कि देश के रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हुआ है। 3 मई को जहां रिकवरी रेट 81.8 प्रतिशत था जो बढ़कर अब 93.1 प्रतिशत हो गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने में राज्यों में संक्रमण फैलने की दर में भी कमी आई है। पिछले एक हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट 7.27 प्रतिशत है। यह ट्रेंड बनाए रखना है। देश के 377 जिले में प़ॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम है। उन्होंने बताया कि देश में अबतक टीके की 22.41 खुराक दी जा चुकी है।

देश में अमेरिका से अधिक टीकाकरण हुआ
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि देश में टीकाकरण की गति तेज गति से चल रही है। देश में अबतक 17 करोड़ से अधिक लोगों को कम से कम एक टीका लगा दिया गया है। वहीं, अमेरेिका में 16 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। यानि भारत टीकाकरण में अमेरिका से आगे निकल गया है।

साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एयर इंडिया और इंडिगो ने दिल्ली-काठमांडू मार्ग पर अपनी उड़ानें रद्द कीं

नई दिल्‍ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयलाइंस और इंडिगो ने नेपाल में सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *