Home / National / इतिहास के पन्नों मेंः 03 मई

इतिहास के पन्नों मेंः 03 मई

यादगार तारीखः भारतीय सिने जगत के लिए 03 मई एक यादगार तारीख है। इसी दिन भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ को बंबई के कोरोनेशन सिनेमा में प्रदर्शित किया गया। महान फिल्मकार दादा साहब फाल्के ने इसे बनायी थी। उन्होंने भारी मशक्कत और प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद फिल्म बनाने का न केवल अपना सपना पूरा किया बल्कि फिल्म निर्माण की संभावनाओं के द्वार खोल दिये। उसके बाद से भारतीय सिनेमा नित-नयी ऊंचाइयों को छूता रहा है।
अन्य अहम घटनाएंः
1660- स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1764- बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने शिकस्त दी।
1765- फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1919- अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण, जिससे एंग्लो-अफगान युद्ध की शुरुआत हुई।
1951- कांग्रेस नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म।
1955- भाजपा नेत्री उमा भारती का जन्म।
1955- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म।
1961- कमांडर एलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जानेवाले पहले अमेरिकी यात्री बने।
1981- भारतीय फिल्मों में मशहूर अभिनेत्री नरगिस का निधन।
1989- देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुरुआत।
1993- संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा।
2006- दिग्गज भाजपा नेता प्रमोद महाजन का निधन।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

modi-01

मोदी का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस संबोधन: विकसित भारत 2047 के लिए विजन

प्रधानमंत्री ने दूसरे देशों पर निर्भर राष्ट्र से लेकर विश्व स्तर पर आत्मविश्वासी, तकनीकी रूप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *