Home / National / करीना कपूर खान के घर फिर से गूंजी किलकारियां, एक और बेटा हुआ

करीना कपूर खान के घर फिर से गूंजी किलकारियां, एक और बेटा हुआ

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के घर पर फिर से किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना एक बेटे तैमूर अली खान के पैरेंट्स हैं। करीना ने 2016 में तैमूर को जन्म दिया था।

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। उन्होंने अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखा। वो योगासन करती भी नज़र आईं। साथ ही अपने काम पर भी पूरा ध्यान दिया।

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में प्रशंसकों के साथ एक बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी गर्भावस्था के नौवें महीने में और मजबूत हो रही हैं। वीडियो में, करीना अपने दोनों हाथों को अपने बेबी बंप रखती हैं और इसे देखती हैं। साथ ही इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “नौ महीने और मजबूत हो रही हूं।”

करीना, अभिनेता सैफ अली खान के साथ अक्टूबर, 2012 में शादी के बंधन में बंधी थीं। दंपति के घर 20 दिसंबर, 2016 को पहला मेहमान तैमूर के रूप में आया था। अभिनेत्री ने हाल ही में घोषणा की कि वह अपनी पहली पुस्तक ‘करीना कपूर खान्स प्रेगनेंसी बाइबिल’ पर काम कर रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नज़र आएंगी। इसमें आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज वयोवृद्ध नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *