Home / National / सैल्यूट तिरंगा ने कारगिल विजय दिवस ऑनलाइन वेबीनार पर मनाया

सैल्यूट तिरंगा ने कारगिल विजय दिवस ऑनलाइन वेबीनार पर मनाया

  • कारगिल में शहीद हुए वीर जवानों को संगीत के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि

  • मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने सैल्यूट तिरंगा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जमकर की प्रशंसा

कटक. सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रीय संगठन द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से शहीदों की श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खास बात मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू जो दिल्ली के प्रभारी भी हैं, ने भाग लिया. उन्होंने अपने उद्बोधन में सैल्यूट तिरंगा संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा सैल्यूट तिरंगा देश के 25 राज्यों में राष्ट्रवाद के लिए बहुत जबरदस्त कार्य कर रहा एवं राष्ट्रवाद जन जागरण के साथ शहीदों के लिए, उनके परिवारों के लिए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए,  पौधरोपण के लिए,  अनेकों कार्य देशभर में किए गए.

उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में सैल्यूट तिरंगा संस्था देश में एक मजबूत स्तंभ की तरह देश हित में कार्य करते रहेगा. श्याम जाजू ने उपस्थित सभी प्रदेश अध्यक्षों को एवं सैल्यूट तिरंगा के कार्यकर्ताओ को कारगिल विजय दिवस के लिए अनेकों शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का संचालन सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने किया. कार्यक्रम को बेहद ही महत्वपूर्ण बनाने के लिए देश के अनेकों हिस्सों से लोग जुड़े थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें सभी प्रदेश अध्यक्ष ने बारी-बारी से संबोधित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय प्रवक्ता रंजना झा ने किया, जबकि लखनऊ से स्पाइडर राखी अग्रवाल ने अपने अनुभव को साझा किया.

वक्ता के रूप में संयुक्ता प्रसाद ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में देश में राष्ट्रवाद के लिए सैल्यूट तिरंगा के कार्यों को अंकित किया एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू को धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके आने से कार्यक्रम की शोभा कई गुना बढ़ गई. कार्यक्रम में दो छोटी बच्चियां, जो जूनियर ब्रांड मिस्टर हैं, लब्धि ठक्कर एवं तंजीम तरानी ने भी अपनी राष्ट्रवादी सोच को जाहिर किया. कार्यक्रम में आगे गुजरात से प्रदेश अध्यक्ष उत्तम भाई पटेल, बिहार से मनोज झा, ओडिशा से शैलेश कुमार वर्मा,  उत्तराखंड से कौशल गुप्ता झारखंड से रंजन चौधरी,  बंगाल से राहुल घोष, महाराष्ट्र से  राजेश राय,  तेलंगाना से सत्यवीर,  असम से महेंद्र,  पंजाब से मोनिका मानसी जिंदल,  हरियाणा से बेनू धर, उत्तर प्रदेश से आलोक मित्तल,  हिमाचल प्रदेश से गौरव सूद,  जम्मू कश्मीर से संजय धर  ने संबोधित किया एवं कारगिल के वीर जवानों को जो लड़ाई में शहीद हो गए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम में महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमलता केसरी,  युवा अध्यक्ष राष्ट्रीय आदर्श श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री चित्रा दलाल, राष्ट्रीय मंत्री साधना सिंह, महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री आशा यादव, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष प्रधान, यशपाल भाटी, ओडिशा कटक से मनोज शर्मा, संजय जेना, कल्पना पटनायक,दिनेश जोशी,  सुरेश शर्मा (राउरकेला)  उपस्थित थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन मास्टर विकास एवं सौरभ सहाय ने किया. मुंबई से पंकज झा,  नीति शर्मा,  गोपाल शर्मा,  पंकज अरोड़ा,  मिलन अक्षर आदि लोगों ने कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया एवं कारगिल के वीर शहीदों को याद किया.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रधानमंत्री मोदी से मिले मिस्र के विदेश मंत्री, रणनीतिक साझेदारी पर हुई वार्ता

नई दिल्ली। भारत-मिस्र रणनीतिक वार्ता के लिए दिल्ली आए मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *