नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष पहली बार के विधायक किरण सिंह देव को नियुक्त किया है। वे अरुण साव की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। किरण सिंह देव जगदलपुर से पहली बार विधायक चुने गए हैं।
गुरुवार को भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा युवा मोर्चा अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले किरण सिंह देव बस्तर जिला के अध्यक्ष रह चुके हैं।
साभार -हिस
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
