Home / National / उपराष्ट्रपति ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

उपराष्ट्रपति ने शुभकामना संदेश में कहा कि मैं दीपावली के इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

गहरी श्रद्धा और असीम खुशी के साथ मनाई जाने वाली दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतिनिधित्व करती है, जो आशा और सदाचार की स्थायी भावना का प्रतीक है।

दीपावली का त्योहार एक धार्मिक और सात्विक जीवन जीने और सभी परिस्थितियों में अपनी सर्वोत्तम क्षमता से अपना कर्तव्य निभाने में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।

यह दिवाली हमारे देश को समृद्धि और सफलता से भरे भविष्य की ओर ले जाने वाली आशा की किरण बने। इस दीपोत्सव का प्रकाश हमारे हृदय में ज्ञान, विवेक और करुणा का संचार करे।
साभार -हिस

Share this news

About admin

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …