Home / National / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मना रहा है अपना स्थापना दिवस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मना रहा है अपना स्थापना दिवस

  • संघ प्रमुख और शंकर महादेवन ने डॉ. हेडगेवार स्मृति पर पुष्पांजलि अर्पित की

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख (सरसंघचालक) डॉ. मोहनराव भागवत ने विजयादशमी के दिन स्मृति मंदिर में डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा और गुरूजी स्मृति को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री शंकर महादेवन भी थे। शंकर महादेवन रा.स्व.संघ की स्थापना के 98वें वर्ष पर आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि हैं। स्मृति मंदिर पहुंचने से पूर्व सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और शंकर महादेवन ने नागपुर के स्वयंसेवकों के पथ संचलन (रूट मार्च) का भी अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना सन् 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर के मोहिते का बाड़ा नामक स्थान पर ही हुई थी। तब से प्रत्येक वर्ष विजयादशमी पर संघ अपना स्थापना दिवस मनाता आ रहा है। प्रत्येक वर्ष समाज जीवन का प्रतिष्ठित व्यक्ति सार्वजनिक समारोह का मुख्य अतिथि होता है, जबकि मुख्य उद्वोधन संघ प्रमुख का होता है जिसमें संघ के नीति निर्देशक तत्व और वर्तमान चुनौतियों पर उसका दृष्टिकोण स्पष्ट होता है।

इस वर्ष के मुख्य अतिथि शंकर महादेवन ने समारोह में सम्मिलित होने से पूर्व कहा कि वे इसने अनुशासित और विशाल संगठन के स्थापना दिवस पर दिए गए सम्मान को पाकर अभिभूत हैं। समारोह में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और केन्द्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद नितिन गडकरी सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य जन उपस्थित रहे।

Share this news

About admin

Check Also

डिफेंस लैंड या वक्फ संपत्ति? कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति पर उठे गंभीर सवाल

नई दिल्ली ,हैदराबाद में वक्फ बोर्ड ने डिफेंस विभाग की लगभग 2500 वर्ग यार्ड भूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *