Home / National / ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिली सैल्यूट तिरंगा झारखंड की टीम

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिली सैल्यूट तिरंगा झारखंड की टीम

  • ओडिशा में सम्मानित करेगा सैल्यूट तिरंगा

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में ओडिशा के नए मनोनित राज्यपाल एवं सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय संरक्षक रघुवर दास से उनके आवास पर सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने टीम के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ उनसे सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा से दूरभाष के माध्यम से बाते हुई और राजेश झा ने उन्हे राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी।
जल्द ही राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधिमंडल के साथ झारखंड एवं ओडिशा के टीम उनसे गवर्नर हाउस में जाकर मिलेंगे एवं उन्हें सैल्यूट तिरंगा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आगे रवि शंकर तिवारी ने बताया कि ओडिशा प्रदेश के प्रभारी शैलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सैल्यूट तिरंगा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक समाज की ओर से महामहिम राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सम्मान किया जाएगा।  तिवारी के साथ मिलनेवालो में रंजीत सिंह, मनोज कुमार, संजीत कुमार सहित अन्य कई लोग शामिल थे।

Share this news

About admin

Check Also

राजमहेंद्रवरम में मनाया गया 58वाँ राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह 

राजमहेंद्रवरम।पूर्वी गोदावरी जिला पुस्तकालय संघ के निर्देशानुसार, रविवार के पूर्वाह्न राजमहेंद्रवरम के  इन्निसुपेटा शाखा पुस्तकालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *