Home / National / मप्र में कांग्रेस की पहली सूची मास्टर स्ट्रोक : चरणसिंह सपरा

मप्र में कांग्रेस की पहली सूची मास्टर स्ट्रोक : चरणसिंह सपरा

भोपाल। अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणसिंह सपरा ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस की विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने पर कहा कि हमारे घोषित सभी 144 योद्धा ऐसे हैं जो भाजपा की झूठ, लूट, कुशासन, भ्रष्टाचार से बनाई सरकार का पर्दाफाश करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कमलनाथ ने लोकतांत्रिक तरीके से सर्वे कराकर मप्र और केंद्र के सभी वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी के बाद कांग्रेस पार्टी ने इन उम्मीदारों की घोषणा की है। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जारी पहली सूची मास्टर स्ट्रोक है।

चरणसिंह सपरा ने कहा कि कांग्रेस के अंदर लोकतंत्र जिंदा है, ठोकतंत्र नहीं। भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं को तो यह भी नहीं पता था कि उन्हें विधानसभा का चुनाव जबरदस्ती लड़ाया जायेगा। हम भाजपा के जैसे एक कन्फ्यूज्ड नहीं हैं और हमने हमारे सेनापति कमलनाथ का स्पष्ट चेहरा घोषित किया है। भाजपा ने चौथी लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान के नाम की घोषणा कर यह जताया है कि वह भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरा नहीं हैं। जनता के बीच यह संदेश चला गया है कि शिवराज सिंह चौहान एक चला हुआ कारतूस या फ्लाप-शो हैं। भाजपा की जमात में सात सांसदों और चार केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने से यह भी सिद्ध होता है कि बहुत सारे रसोईये खाना खराब कर देते हैं।

स्पष्ट रणनीति और सामाजिक समरसता का किया पालन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट रणनीति और सामाजिक समरसता का पालन करते हुये हमने सभी वर्गों को ध्यान रखते हुये 39 ओबीसी, 22 अनुसूचित जाति, 30 अनुसूचित जनजाति, 19 महिलाएं, 6 अल्पसंख्यक तथा 47 सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को टिकिट दिया गया है तथा 69 वर्तमान विधायकों को कांग्रेस की 144 प्रत्याशियों की सूची में शामिल किया गया है, जिसमें 65 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम उम्र के है।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दिल्ली डेंटल काउंसिल का बदला पता, मौलाना आजाद दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान में हुआ शिफ्ट

नई दिल्ली।दांतों के डॉक्टरों के पंजीकरण से लेकर पेशा नियमों और मानकों के साथ दंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *