Home / National / केरला से प्रतिबंधित संगठन केएलओ का लिंकमैन गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

केरला से प्रतिबंधित संगठन केएलओ का लिंकमैन गिरफ्तार

  • न्यायालय ने चार दिनों की डिमांड पर भेजा

कोकराझार (असम),कोकराझार जिले के फकीराग्राम थाना प्रभारी सुशील छेत्री के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने एक अभियान चलाकर केरला से मोमेन राय नामक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के एक लिंकमैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय में आज उसे पेश किया, जहां से उसे चार दिनों की पुलिस रिमांड पर आगे की पूछताछ के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने आज बताया है कि फकीराग्राम थाना अंतर्गत जदुमुनी गांव निवासी नरेन राय का पुत्र मोमेन राय केरला में रहकर केएलओ की मदद कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर फकीराग्राम पुलिस ने लोकेशन ट्रैक करने के बाद केरला से मोमेन राय को गिरफ्तार कर फकीराग्राम ले आयी है।

पुलिस ने आज गिरफ्तार केएलओ लिंकमैन को कोकराझार की अदालत में पेश किया। जहां से उसे चार दिनों की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा की यात्रा करेंगे विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा

नई दिल्ली। विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 4 से 10 नवंबर तक लैटिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *