Home / National / राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा के दिनेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा के दिनेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीट पर हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। यह सीट भाजपा के राज्यसभा सांसद हरद्वार दूबे के निधन से रिक्त हुई थी।

हरद्वार दुबे का 26 जून को निधन हो गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवम्बर, 2026 तक था। निर्वाचन आयोग ने 29 अगस्त को ही इस सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी।

डॉ. दिनेश शर्मा ने पांच सितम्बर को भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था। चूंकि उनके खिलाफ किसी और ने इस पद के लिए पर्चा दाखिल नहीं किया था, इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचित तय था। डॉ. शर्मा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वह उप्र विधान परिषद के सदस्य हैं और इनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है।

https://indoasiantimes.com/index.php/news-23511/

 

Share this news

About admin

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …