Home / National / एक देश एक चुनाव नया नहीं, पुराना विचार है : टीएस सिंहदेव
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एक देश एक चुनाव नया नहीं, पुराना विचार है : टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन ऐसे ही नहीं आते। कुछ राज्यों की विधानसभा भंग होने की स्थिति आ जाएगी। मैं पहली बार सुन रहा हूं कि सदन को बिना किसी एजेंडा के तहत बुलाया जा रहा है। यह चीन, मणिपुर से ध्यान हटाने के अलावा कुछ और नहीं है।

टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर मैं एक देश एक चुनाव का स्वागत करता हूं। यह नया नहीं, पुराना ही विचार है। कई दिनों से यह मामला देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके दो दृष्टिकोण हो सकते हैं। एक तात्कालिक और दूसरा दूरगामी राजनीतिक प्रभाव देखा जा सकता है। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से 18 से 22 सितंबर तक विशेष सत्र बुलाने की घोषणा किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद देशभर में एक देश एक चुनाव की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि सत्र के एजेंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि सरकार महिला आरक्षण और एक देश एक चुनाव जैसे विधेयक ला सकती है।

Share this news

About admin

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …