Home / National / महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, 7 झुलसे
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, 7 झुलसे

मुंबई, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज बारिश के साथ जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। झुलसे लोगों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार पिछले 24 घंटों में चंद्रपुर जिले में चार स्थानों पर बिजली गिरने से पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और सात महिलाएं जख्मी हुईं है। जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के देलान्वादी गांव में बुधवार को धान के खेत में काम कर रही 45 और 47 साल की दो महिलाओं की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 33 वर्षीय एक महिला झुलस गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह ब्रह्मपुरी तहसील के बेतला गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक महिला और कोरपना तहसील में एक किसान की जान चली गई। गोंदपीपरी तहसील में आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पोभूर्णा तहसील के वेलवा माल गांव में एक खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक अन्य महिला की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। जिलाधिकारी की टीम इन सभी घटनास्थलों का मुआयना कर रही है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …