Home / National / उत्तराखंड : चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या 16 पहुंची
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

उत्तराखंड : चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या 16 पहुंची

  • सभी मृतकों की हुई शिनाख्त, इन मृतकों में दारोगा सहित तीन होमगार्ड भी हैं शामिल

  • मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दु:ख, मजिस्ट्रेट जांच के दिये गए हैं आदेश, नौ गंभीर घायल एम्स, ऋषिकेश रेफर

  • मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं

चामोली/जोशीमठ, उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए बड़ा हादसे में मृतकों की संख्या 16 हो गयी है। इनमें एक दारोगा और तीन होमगार्डों के अलावा 12 ग्रामीण हैं जबकि नौ लोग गंभीर हैं, जिन्हें हायर सेंटर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। आपदा परिचालन केंद्र ने इसकी पुष्टि की है।
चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बुधवार सुबह अचानक करंट फैल गया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि कई नौ अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें हेलीकाप्टर की मदद से हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि बीते रोज एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उनके परिजन मृतक का शव उठाने नहीं दे रहे थे। परिजनों का कहना था कि जब तक उसके मौत के कारणों का पता नहीं चल पाता है, वे शव को नहीं उठाने देंगे। बुधवार की सुबह मृतक के परिजन, ग्रामीण आदि करीब 35 से 40 लोग घटना स्थल पर पहुंचे थे, जहां टीन शेड में अचानक करंट आने से ये लोग उसकी चपेट में आ गए। इस कारण से 15 लोगों की मौत हो गयी थी। इसमें एक दारोगा सहित तीन होमगार्ड शामिल थे। इसमें एक अन्य घायल ने और दम तोड़ दिया। इस तरह इस हादसे में मृतकों की संख्या 16 हो गयी है।
बताया गया कि करंट इतना तेज था कि लोगों के शरीर तक फट गए। करंट आने के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसमें धमाका हो गया। कुछ लोगों के नदी में कूदने की भी कही जा रही है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को हेलीसेवा से हायर सेंटर एम्स, ऋषिकेश भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना में 15 लोगों के हताहत होने का समाचार मिला है। इसके बाद और घायल ने दम तोड़ दिया था। इस तरह से यह संख्या 16 हो गयी है। इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गये हैं। सभी बचाव दल जिला प्रशासन, एसडीआरएफ सहित अन्य दल लगे हुए हैं। इसके लिए विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसकी जांच एडीजी लॉ एंड आर्डर वी. मुरुगन, देहरादून कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।
मृतकों की सूची-

1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
2- 55 वर्षीय होमगार्ड मुकुंद राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमानी चमोली

3- 57 वर्षीय होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली

5- 25 वर्षीय सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली
6- 33वर्षीय सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली

7- 45 वर्षीय देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी

9- 38 वर्षीय सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी,
10- 26 वर्षीय विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर

11- 38 वर्षीय मनोज कुमार निवासी हर्मनी
12- 33 वर्षीय सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली

13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14- 33 वर्षीय दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी

15- 48 वर्षीय महेंद्र लाल निवासी हरमनी
16- 27 वर्षीय गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी
साभार -हिस
Posted by: Desk, Indo Asian Times

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारतीय विद्या भवन और रूस के ऋषि वशिष्ठ संस्थान के बीच सांस्कृतिक सहयाेग को लेकर समझौता

नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच सास्कृतिक सबंधाें में प्रगाढ़ता लाने के उदेश्य से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *