Mon. Apr 14th, 2025
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

इण्डो एशियन टाइम्स, मुंबई,
मुंबई बीएमसी कोविड घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को भी तत्कालीन मुंबई नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त संजीव जायसवाल से पूछताछ कर रही है। जायसवाल आज दूसरे समन के बाद ईडी कार्यालय पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार मुंबई में कोविड के दौरान उपचार केंद्रों का कांट्रेक्ट देने में बड़े पैमाने पर घोटाला किए जाने की शिकायत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने की थी। इसी शिकायत के आधार पर ईडी की टीम ने मामले की छानबीन शुरु किया है। इस मामले में ईडी की टीम अब तक आठ लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। मामले की पूछताछ के लिए ईडी की टीम ने संजीव जायसवाल को समन जारी किया था, लेकिन संजीव जायसवाल ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। इसी वजह से गुरुवार को फिर से ईडी ने जायसवाल को समन जारी कर शुक्रवार को कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था। ईडी कार्यालय में ईडी के अधिकारी जायसवाल से पूछताछ कर रही है।
साभार -हिस
Posted by: Desk, Indo Kaling Times

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *