Home / National / मप्रः बागेश्वर धाम महंत धीरेन्द्र शास्त्री से मिले बिना लौटीं शिवरंजनी, कहा- शादी की इच्छा से नहीं आई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मप्रः बागेश्वर धाम महंत धीरेन्द्र शास्त्री से मिले बिना लौटीं शिवरंजनी, कहा- शादी की इच्छा से नहीं आई

छतरपुर, गंगोत्री से जल भरकर पदयात्रा कर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम के महंत कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मिलने के पहुंची एमबीबीएस की छात्रा शिवरंजनी शनिवार को उनसे बिना मिले ही वापस लौट गई। दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों एकांतवास में हैं।

शिवरंजनी शुक्रवार देर रात बागेश्वर धाम पहुंची थी, जहां उन्होंने जल चढ़ाया। इसके बाद शनिवार को वह पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से बिना मिले वापस लौट आई। इस दौरान शिवरंजनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से शादी की इच्छा लेकर नहीं आई थी। वह बागेश्वर धाम के दर्शन करने पहुंची थी।
शिवरंजनी तिवारी एमबीबीएस की छात्रा हैं और भजन गायिका के तौर पर जानी जाती हैं। शिवरंजनी के पिता पंडित बैजनाथ तिवारी का दावा है कि उनके परिवार का संबंध मध्य प्रदेश के सिवनी में जन्मे ब्रह्मलीन जगदगुरुस्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से जुड़ा हुआ है। पैतृक गांव चंदौरीकला (दिघौरी) है, जो सिवनी में पड़ता है। हालांकि शिवरंजनी तिवारी का परिवार पिछले 25 साल से हरिद्वार में रहता है।

शिवरंजनी गत एक मई को कुछ साथियों के साथ गंगोत्री से जल भरकर कलश यात्रा पर निकली थीं। वह पदयात्रा करते हुए बीते गुरुवार को छतरपुर पहुंची थी। यहां आने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज कराने के बाद अस्पताल से शुक्रवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद वह देर रात बागेश्वर धाम पहुंची। यहां उन्होंने बागेश्वर धाम में जल चढ़ाया और फिर धीरेन्द्र शास्त्री से बिना मिले ही वापस लौट गईं।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

अगले 5 दिनों में देशभर में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में चलेगी तेज हवा, बिजली गिरने की घटनाएं

नई दिल्ली। देशभर में मानसून पूरी रफ्तार से बरस रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *