पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (विवेकानन्द नगर) शास्त्रीनगर सुलतानपुर में 21 मई से चल रहा है। समापन समारोह 10 जून दिन शनिवार को सायं 5:45 पर होगा।
उन्होंने बताया कि पिछले 98 वर्षों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा निर्मित कार्यकर्ता समाज जीवन के क्षेत्रों में सक्रिय एवं अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (सामान्य) में 190 और संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (विशेष) में 175 कार्यकर्ता प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। दोनों वर्ग एक ही परिसर में चल रहे हैं।
साभार -हिस