Home / National / रमेश धानुका ने बाॅम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रमेश धानुका ने बाॅम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ

मुंबई, राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायाधीश रमेश देवकीनंदन धानुका को बाम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे, मुंबई के पालक मंत्री दीपक केसरकर, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष कमल किशोर तातेड़, बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश और सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश, राज्य के महाधिवक्ता बीरेंद्र सराफ, पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ आदि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के प्रारंभ में शिष्टाचार विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा म्हैस्कर पाटनकर ने रमेश धानुका की नियुक्ति पर राष्ट्रपति की अधिसूचना का वाचन किया। इसके बाद राज्यपाल बैस ने रमेश देवकीनंदन धानुका को बाम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
उल्लेखनीय है कि 31 मई, 1961 में मुंबई में जन्मे रमेश धानुका ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में ली की। इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य और कानून में स्नातक किया। न्यायाधीश रमेश धानुका पिछले कई वर्षों से मुंबई नगर निगम के वरिष्ठ अधिवक्ता पैनल में थे। न्यायाधीश रमेश धानुका 23 जनवरी 2012 को बॉम्बे हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए थे।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …