Home / National / राष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रांची (झारखंड), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को रांची एयरपोर्ट से बिरसा चौक पहुंची। यहां उन्होंने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने अल्बर्ट एक्का चौक स्थित परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …