Home / National / कर्नाटक ने विकास की राजनीति को चुना : गहलोत

कर्नाटक ने विकास की राजनीति को चुना : गहलोत

जयपुर, कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के आ रहे रुझानों में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिख रही है। इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने यहां कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। उधर, भाजपा ने कहा कि अभी फाइनल परिणाम सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था, आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कर्नाटक में जो चुनाव हुए, उसमें भाजपा ने डबल इंजन की सरकार बनाने के वादे के साथ विकास के दावों पर चुनाव लड़ा। अभी रुझान हैं, पूरी स्थिति साफ होने दीजिए, उसके बाद शाम को बात करेंगे। कर्नाटक के इन रुझानों में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना रही है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

Land Scammers POLKHOL-1 यूपी में माफियागिरी का नया रूप, लैंड स्कैमर्स सक्रिय

यूपी में माफियागिरी का नया रूप, लैंड स्कैमर्स सक्रिय

अधिकारियों की मिलीभगत से फल-फूल रहा जमीन फर्जीवाड़ा का काम फर्जी दस्तावेजों के सहारे माफियाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *