उपराष्ट्रपति पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मेड़ता सिटी (नागौर) भी जाएंगे। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और नागौर के कृषक समुदाय के प्रतिष्ठित नेता नाथूराम मिर्धा लोकसभा के छह बार सदस्य रहे थे और उन्होंने 1979-80 और 1989-90 तक केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। मिर्धा राष्ट्रीय कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे। वे चार बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रहे और उन्होंने राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।
साभार -हिस
Check Also
सपा सांसद की संसद से सेंगोल हटाने की मांग पर बढ़ा विवाद
नई दिल्ली ।18 वीं लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सांसद आरके चौधरी की …